Video : सोमनाथ के आसमान में एयरफोर्स का जलवा, देखकर दंग रह गए पीएम मोदी

सोमनाथ में पीएम मोदी (Photo: PTI)
Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने से पहले सोमवार (11 मई) को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम के करतब देखें.
Video : गिर सोमनाथ में सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान शानदार नजारा देखने को मिला. Indian Air Force की सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम ने आसमान में जबरदस्त करतब दिखाए, जिसे देखने लोग जुटे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. उन्होंने इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा में हिस्सा लिया. इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह भी हुआ, जिसमें मंदिर के पवित्रीकरण की रस्में पूरी की गईं और ध्वज फहराया गया. यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा. देखें Indian Air Force ने आकाश में कैसा दिखाया करतब.
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Indian Air Force's Surya Kiran Acrobatics team perform manoeuvres during the Somnath Amrut Mahotsav at the Somnath Temple, one of the twelve Jyotirlingas.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
As part of the Somnath Amrut Mahotsav celebrations, Prime Minister Narendra Modi took part in… pic.twitter.com/uafKecMXpX
प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो किया
हैलीपेड से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वीर हमीरजी सर्कल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे. क्षेत्र से मोदी का काफिला गुजरते समय लोगों ने झंडे लहराए और नारे लगाए. प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत रविवार रात जामनगर पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह सोमनाथ पहुंचे.
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की अपील: एक साल सोना न खरीदें, क्या है वजह?
सोमनाथ अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है?
सोमनाथ अमृत महोत्सव, भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










