Hathras Stampede Video: मंच से उतर रहे थे 'बाबा भोले', पैर छूने के लिए दौड़े लोग और… ऐसे मची हाथरस में भगदड़
Hathras stampede
Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी, जिसमें 116 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये.
Hathras Stampede: अलीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने बताया कि हाथरस में भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है. एटा और हाथरस सटे जिले हैं और सत्संग में एटा के लोग भी शामिल होने पहुंचे थे. एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे.
कैसे मची भगदड़, सीएम योगी ने बताई पूरी कहानी
हाथरस भगदड़ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में ये पूरा हादसा घटित हुआ है. स्थानीय आयोजकों द्वारा वहां पर भोले बाबा के सत्संग का आयोजन स्थानीय गांवों में किया जाते रहे हैं. स्थानीय भक्तगण उन कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं. जब सत्संग के प्रवचनकर्ता मंच से उतर रहे थे तो अचानक भक्तों की भीड़ उन्हें छूने के लिए वहां जा रही थी और सेवादारों के द्वारा रोकने पर ये हादसा वहां पर घटित हुआ.
सीएम योगी ने घटना की जांच का दिया आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की जांच का आदेश दिया है. उन्होंने बताया, इस पूरे मामले की जांच के लिए हमने एडिशनल DG आगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त अलीगढ़ को शामिल करते हुए एक टीम बनाकर उन्हें अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, राज्य सरकार इस पूरी घटना की तह में जाएगी.
पीएमओ और सीएम योगी ने मुआवजे की घोषणा की
सीएम योगी ने हाथरस हादसे को लेकर मुआवजे की घोषणा की है. जिसमें मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की और गंभीर रूप से घायल नागरिकों के लिए भी 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिये 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की.
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
हाथरस के जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया था कि सिकंदराराऊ में ‘भोले बाबा’ का समागम हो रहा था और जब समागम का अंत हो रहा था तब उमस काफी थी, ऐसे में लोगों के बाहर निकलते समय भगदड़ मच गयी. प्रत्यक्षदर्शी शकुंतला देवी ने बताया, भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग खत्म होते ही कई लोग वहां से निकलने लगे. सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. उन्होंने बताया कि लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए.
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगदड़ की घटना में लोगों की हुई मौत को ‘हृदय विदारक’ बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस घटना में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब के दौरान कहा, चर्चा के बीच मुझे अभी एक दुखद खबर दी गई है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कई लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना आ रही है. मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना (शोक) व्यक्त करता हूं. मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. बाद में पीएम ने सीएम योगी से फोन पर बात भी की और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली.
गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से की बात, केंद्र से मदद का दिया आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री योगी ने शाह को इस दुखद घटना के बारे में भी अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










