Aadhaar card news: UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड कर रहे हैं आधार कार्ड तो रहें सावधान

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2020 4:30 PM

विज्ञापन

Aadhaar, UIDAI, aadhar download kaise kare: शीर्ष अदालत के फैसले के अनुसार, आधार को पैन के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ा जाना है, इसके अलावे आपको अपने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय, नए पैन कार्ड (Pan Card) के लिए आवेदन करने और केंद्र और राज्य से विभिन्न सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए भी इसे जमा करना होगा.

विज्ञापन

How can I download my aadhaar card? आधार कार्ड (Aadhar Card) हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. 12-अंकों की विशिष्ट पहचान, आधार को कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट (SC) द्वारा संवैधानिक रूप से वैध घोषित किया गया था. शीर्ष अदालत के फैसले के अनुसार, आधार को पैन के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ा जाना है, इसके अलावे आपको अपने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय, नए पैन कार्ड (Pan Card) के लिए आवेदन करने और केंद्र और राज्य से विभिन्न सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए भी इसे जमा करना होगा. साथ सही साथी एलपीजी सब्सिडी (LPG subsidy), पेंशन (Pension) आदी के लिए भी आधार कार्ड का होना अब अनिवार्य हो गया है.

आधार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक जानकारी साझा कि है जिसमें लिखा गया है कि अपना आधार केवल आधिकारिक यूआईडीएआई (UIDAI) पोर्टल यानी https://eaadhaar.uidai.gov.in से डाउनलोड करें. यदि आपने डाउनलोड करने के लिए एक सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग किया है, तो प्रिंट आउट लेने के बाद डाउनलोड की गई फाइल को हटाना न भूलें.

आधार के इस जानकारी से लोगों को अपने आधार को डाउनलोड करने से पहले उनमें ये सजगता होनी जरूरी है कि इसके लिए सुरक्षित माध्यम का ही प्रयोग करना चाहिए. इसके अलावा लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप से ही आधार कार्ड डाउनलोड करें.

UIDAI की वेबसाइट से ऐसे करें अपमा आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड :

  • 1. यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं: www.uidai.gov.in

  • 2. ‘मेरा आधार’ टैब के तहत डाउनलोड आधार विकल्प पर क्लिक करें.

  • 3) अगर आपने एनरोलमेंट आईडी सेलेक्ट किया है तो आधार के डीटेल्स डालें. जैसे 28 अंक का एनरोलमेंट नंबर या एकनॉलेजमेंट नंबर, नाम, पिन कोड और कैप्चा कोड भरें. अगर आपने आधार का ऑप्शन चुना है तो 12 अंक का आधार नंबर और दूसरी जानकारी भरें.

  • 4) अगर आपने वर्चुअल आईडी बनाया है तो 16 अंक का वर्चुअल आधार आईडी डालें. ओटीपी पासवर्ड के लिए क्लिक करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आधार वैलिडेट करने के लिए ओटीपी भेज दिया जाएगा. इसे भरकर वैलिडेट और डाउनलोड पर क्लिक करना होगा.

  • 5) ओटीपी पासवर्ड के लिए क्लिक करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आधार वैलिडेट करने के लिए ओटीपी भेज दिया जाएगा. इसे भरकर वैलिडेट और डाउनलोड पर क्लिक करना होगा.

  • 6). यह फाइल पासवर्ड प्रोटेक्टेड है। फ़ाइल के लिए पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर हैं जो आधार कार्ड पर उल्लिखित हैं, जिन्हें आपको बड़े अक्षरों में दर्ज करना होगा और YYYY प्रारूप में आपका जन्म वर्ष होगा। उदाहरण के लिए, यदि आपका नाम स्नेहा है और आपका जन्म वर्ष 1990 में हुआ है, तो आपका पासवर्ड SHAU1990 होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola