शादी में छा गया मातम! ततैये के हमले से 25 घायल, दूल्हा समेत 5 की हालत गंभीर
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 14 Apr 2025 5:00 PM
Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रक्कड़पुर गांव में शादी के दौरान गोगा मंदिर में पूजा करते समय ततैयों के हमले से 25 लोग घायल हो गए. दूल्हा समेत पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का नादौन अस्पताल में इलाज चल रहा है. शादी की खुशी गम में बदल गई और रस्में अस्थायी रूप से रोक दी गईं.
Himachal Pradesh News: 14 अप्रैल 2025 को वैसाखी के पर्व के साथ खरमास खत्म हो गया और शादियां शुरू हो गई हैं. खबर है कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रक्कड़पुर गांव की एक शादी में सोमवार को तब मातम का माहौल छा गया, जब ततैये के हमले से 25 लोग घायल हो गए और दूल्हा समेत करीब पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है.
ततैयों के झुंड ने मंदिर में किया हमला
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के रक्कड़ गांव में एक असामान्य घटना में सोमवार सुबह शादी समारोह के दौरान एक ही परिवार के 25 सदस्य उस समय ततैये के हमले में घायल हो गए, जब वे पूजा करने के मंदिर गए हुए थे. ततैयों के झुंड ने परिवार के लोगों पर हमला तब किया, जब दूल्हा नवीन सिंह और उसके परिवार के सदस्य शादी की रस्म निभाने गुगा मंदिर गए थे.
नादौन अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदिर में पूजा करने के बाद नवीन सिंह के परिवार के सदस्यों पर मंदिर परिसर के पास अचानक ततैये ने हमला कर दिया और उन्हें डंक मार दिया. ततैये के अचानक हमले से वहां हड़कंप मच गया और सभी लोग बचने की कोशिश करने लगे. दूल्हे के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि घायलों को नादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: करुण नायर, जिसने कभी क्रिकेट से मांगा था एक और मौका
दूल्हा समेत कुछ की हालत गंभीर
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी है, जबकि दूल्हा और कुछ दूसरे लोग काफी गंभीर रूप से घायल हैं. ततैये के हमले के बाद परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया और शादी की रस्में कुछ समय के लिए रोक दी गईं. इससे पहले शनिवार शाम को बिलासपुर जिले के कर यालग (जोल) गांव में घास काट रही दो महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था.
इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने छेड़ी टैरिफ जंग तो चीन के निर्यात में लग गया पंख, जिनपिंग गए वियतनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










