Watch Video : हिमाचल के मलाणा पावर प्रोजेक्ट का डरावना वीडियो आया, नदी में बह गई गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन
Himachal Pradesh Flood

Himachal Pradesh Flood

Watch Video : हिमाचल के मलाणा पावर प्रोजेक्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. जो काफी डरावना है. भारी बारिश के बाद नदी उफान पर है और कई वाहन पानी में बह गए हैं.

विज्ञापन

Watch Video : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम से फिर से हुई भारी बारिश के कारण राज्य में 400 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में (जहां से कुल्लू-मनाली जाने वाला मुख्य हाईवे गुजरता है) 174 सड़कें बंद हैं. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, चंबा जिले में भी 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. ब्यास नदी और इसकी सहायक नदियों में बाढ़ आने के कारण हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीरा के पास नदी पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरारें आ गईं. फ्लैश फ्लड के कारण मलाणा-2 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के कॉफरडैम में दरार आने की खबरें और वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में एक डम्पर ट्रक, एक रॉक ब्रेकर और एक कार को मलाणा नदी में बहते हुए देखा जा सकता है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.

ऊना में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शुक्रवार रातभर हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. जिले में शुक्रवार शाम से अब तक करीब 222.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण सड़कों, बाजारों और अन्य इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है और कुछ घरों में भी पानी घुस गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : तेंदुआ बछड़े पर झपटा, मारने ही वाला था कि गाय दौड़ी उस ओर, देखें फिर क्या हुआ

खबरों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण स्थानीय वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी परेशानी हुई. पास के पतंजलि स्टोर के पीछे बने घरों में करीब 10 फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को अपनी जान बचाने के लिए छतों पर शरण लेनी पड़ी. बाढ़ जैसे हालात की वजह से औद्योगिक क्षेत्र, रिहायशी इलाकों और सरकारी दफ्तरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola