Himachal Landslide Video: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 18 की मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

Updated:
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में बस, बचाव अभियान जारी

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की.

विज्ञापन

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश में दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में हुई. बस में 30-35 यात्री सवार थे और यह हरियाणा के रोहतक से घुमारवीं जा रही थी. बचाव कार्य जारी है. अब तक मलबे से 18 शव बरामद किये जा चुके हैं. जबकि तीन लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है.

कैसे हुआ हादसा?

बचाव कार्य में शामिल एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बस पर गिर पड़ा और यात्रियों के बचने की संभावना बहुत कम है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इस क्षेत्र में सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे पर दुख जताया. पीएमओ ने ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य में लगी हुई हैं. मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. साथ ही, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola