Himachal Heavy Rain: हिमाचल में भारी बारिश से मचेगी तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद, IMD अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
flash floods

हिमाचल के शास्त्री नगर इलाके में बादल फटने के बाद का मंजर

Himachal Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं.

विज्ञापन

Himachal Heavy Rain: मौसम के अनुसार 24 से 26 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसको लेकर ‘ऑरेंज’अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 अगस्त को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

भारी बारिश के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थान बंद

ऊना के अंब और गगरेट अनुमंडलों में एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं. कुल्लू के मनाली और बंजार व मंडी जिले के इलाकों में अचानक आई बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं.

नाले में अचानक आई बाढ़ से घरों और वाहनों को नुकसान

कुल्लू के शास्त्री नगर में नाले में अचानक आई बाढ़ से घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि, कुल्लू नगर परिषद के अध्यक्ष महंत गोपाल दास ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. सब डिवीजन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सोमवार रात बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ की वजह से मंडी जिले के सिलभुधानी गांव में एक पैदल पुल बह गया.

362 सड़कें यातायात के लिए बंद

राज्य आपात परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि बुधवार सुबह राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 362 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं. इनमें मंडी जिले की 183 और निकटवर्ती कुल्लू जिले की 105 सड़कें शामिल हैं.

भरवाईं में सबसे अधिक 68 मिमी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार शाम से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. ऊना के भरवाईं में सबसे अधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद देहरा गोपीपुर में 63.4 मिमी, पालमपुर में 60.4 मिमी, गुलेर में 60 मिमी, सोलन में 56 मिमी, बिलासपुर में 50.8 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 21 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिन जारी रहेगा मानसून का कहर

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola