Kal Ka Mausam: 21 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिन जारी रहेगा मानसून का कहर

मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न. पानी से होकर जाते लोग.
Kal Ka Mausam: महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त, 2025 को सौराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 25 और 26 तारीख को विदर्भ; 21-25 अगस्त के दौरान ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 22 तारीख को झारखंड, 22 और 23 तारीख को बिहार और 25 और 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
23 अगस्त तक पश्चिम भारत में 40 से 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आईएमडी के अनुसार 23 अगस्त तक पश्चिम भारत में तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
अगले 7 दिनों के दौरान होगी भारी बारिश
आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 22 से 26 अगस्त के दौरान; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अगले 7 दिनों तक; कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. ; 22 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; पंजाब, हरियाणा में 22 से 26 अगस्त के दौरान; पश्चिमी राजस्थान में 23 और 24 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 23 से 25 अगस्त के दौरान; पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 23 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और राजस्थान में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है.
अगले 7 दिनों तक असम सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश
असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम में 21 से 24 अगस्त और असम और मेघालय में 21 से 23 अगस्त के दौरान अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 3 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










