Heavy Rain Alert: गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़, IMD ने जारी किया अलर्ट
Heavy Rain Alert, Photo ANI
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. दक्षिण के राज्यों के इलाकों में अत्यधिक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गया है. वहीं कर्नाटक में अगले दो दिनों तक बहुत भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं. प्रदेश के भावनगर में भी बाढ़ से लोग हलकान हैं. जिला प्रशासन की टीम ने तलगाजर्दा इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे 40 लोगों को बचाया. भारी बारिश के कारण पूरे इलाके में बाढ़ आ गया है. लोगों के घरों में बारिश का पानी चला गया है.
#WATCH | Gujarat: Bhavnagar District Administration team rescued 40 people stranded in flood waters in Talgajarda area.
— ANI (@ANI) June 16, 2025
(Source: District Administration) pic.twitter.com/hRh0K4Qgin
सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिए दिशा-निर्देश
गुजरात में बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन पटरी हो गया है. इस बीच राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने लिखा “सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टरों को नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप लोगों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और रुके हुए पानी की तेजी से निकासी, बिजली और खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य और जीवन रक्षक दवाओं सहित मामलों में पूरी सतर्कता और दूरदर्शिता के साथ तैयार रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. कलेक्टरों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे नागरिकों को भारी बारिश में सावधान रहने और नदियों, नालों या बहते पानी को पार न करने के निर्देश देते रहें.”
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक पुवियारासन ने कहा “कर्नाटक में दो दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है, उडुपी, उत्तर कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हुई है. शिवमोग्गा, चिकमंगलुरु में भी बहुत भारी बारिश हुई है. यह बारिश अगले 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है. हमने तटीय कर्नाटक में आज के लिए रेड अलर्ट और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बेलगावी, धारवाड़ में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, वहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 2 दिनों के बाद पूरे कर्नाटक में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बेंगलुरु में लगातार बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं. बेंगलुरु के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, बेंगलुरु में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.”
मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल
मानसून अपनी रफ्तार में है. देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में और बारिश होगी. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 72 घंटों तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (16 June Heavy Rain) गुजरात के कुछ हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










