17-18 जून को भारी से बहुत भारी बारिश, कई इलाकों के लिए Red Alert, इन राज्यों में होगी मानसून की एंट्री

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jun 2025 5:35 AM

विज्ञापन

Very Heavy Rain: मानसून अपनी पूरी रफ्तार में है. देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में कई और इलाकों में बारिश होगी. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने अगले दो दिनों में कई इलाकों के लिए अति भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है, जबकि मेघालय में 18 और 19 जून को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है.

इन राज्यों में आज होगी भयंकर बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि दो निम्न दाब वाले क्षेत्रों का प्रभाव एक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और दूसरा गुजरात क्षेत्र में जिसके प्रभाव से गुजरात, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी कोंकण, उत्तरी केरल में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 17 और 18 जून, 2025 को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में होने वाली है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी अरब सागर और गुजरात के बचे हुए भागों, राजस्थान के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इस राज्यों में अगले दो दिनों में मानसून की एंट्री हो जाएगी. कई इलाकों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई जगहों पर बारिश हो सकती है. 17 से 21 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के साथ 17 और 18 जून को मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. IMD के मुताबिक हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है.
17 से 19 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत का मौसम

आईएमडी के मुताबिक 17 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 17 से 23 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 17 से 19, 22 और 23 जून के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में और 17 जून को गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. यहां 20 सेमी से ज्यादा बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना

17 से 19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गरज के साथ छींटे, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 17 से 20 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में बारिश की संभावना है. 17 और 18 जून को तमिलनाडु में छिटपुट भारी बारिश की संभावना. 17 से 19 जून के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक; 17 जून को उत्तर आंतरिक कर्नाटक; 17 जून को तमिलनाडु और उत्तरी केरल के घाट क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत और उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ बारिश, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 18 और 19 जून को मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 17 से 23 जून के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ बारिश, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 17 से 23 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola