Heavy Rain Alert: 20 से 25 मई भारी से अति भारी बारिश, 5 दिनों का अलर्ट, IMD ने जारी की वॉर्निंग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 May 2025 4:00 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आज यानी 20 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों भारी बारिश हो सकती है. 20 से 24 मई के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 मई से लेकर 25 मई तक देश के कई हिस्सों में मूसलाधारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसमी गतिविधियों के कारण पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक आगामी 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 21 मई के आसपास कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 22 मई के आसपास उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके बाद, यह उत्तर की ओर बढ़ सकता है और इसकी गति काफी तीव्र हो सकता है. एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और उससे सटे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है. इसके साथ एक ट्रफ लाइन पंजाब के मध्य भागों से मध्य प्रदेश के मध्य भागों तक दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रही है.

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आज यानी 20 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों भारी बारिश हो सकती है. 20 से 24 मई के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 20-24 मई के दौरान पश्चिमी तट और समीपवर्ती प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ छींटे

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत का मौसम

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है.
अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है.

Also Read: अगले 48 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola