ePaper

Heavy Rain Warning: अगले 5 दिन दिखेगा बारिश का तांडव, 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा, अलर्ट जारी

Updated at : 05 Aug 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक देश के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक कहीं कहीं अति भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 10 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

5 से 9 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश के कई हिस्से, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक इस सप्ताह असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

6 और 7 अगस्त को मराठवाड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. 7 और 8 अगस्त को कोंकण-गोवा और 8 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है. 5 और 6 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain warning

5 से 8 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है.

Heavy rain warning
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola