ePaper

Heavy Rain Warning Rajasthan: 1 से 4 अगस्त तक इन 10 जिलों में आफत की बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छीटें

Updated at : 01 Aug 2025 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Warning Rajasthan: राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसमी तंत्र के प्रभाव से जयपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र के मुताबिक कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning Rajasthan: राजस्थान के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक आफत की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक राजस्थान के उत्तरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि इस दौरान गरज के साथ मौसम सक्रिय रहेगा. बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. नदियां उफान पर हैं और कई जगह जलभराव हो गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है.

भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसमी तंत्र के प्रभाव से जयपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र के मुताबिक कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. दो अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश

स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 4 दिनों में हरियाणा और राजस्थान में बारिश की तीव्रता और क्षेत्र दोनों बढ़ेंगे. अगले 24 घंटों में इन इलाकों में तेज और तेज गति से बारिश होने की संभावना है.

अगले 48 घंटों में भारी बारिश

दक्षिण हरियाणा और उत्तर राजस्थान में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना है, जिसमें अगले 24 घंटे सबसे ज्यादा असरदार होंगे. राजस्थान के गंगानगर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, महाजन, चूरू और पिलानी में भारी बारिश हो सकती है.

हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा बारिश का दायरा

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 2 और 3 अगस्त को बारिश का क्षेत्र राजस्थान में और फैलेगा और हरियाणा के अधिक हिस्सों को कवर करेगा. महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, बूंदी और कोटा जैसे स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है.

4 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 4 अगस्त को राजस्थान के कई हिस्सों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola