Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, लो प्रेशर की वजह से बदलेगा मौसम, आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert By IMD

कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक स्पष्ट लो प्रेशर एरिया है. 24 नवंबर तक इसके दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन में बदलने की प्रबल संभावना है. अगले 48 घंटों में यह प्रणाली दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान के रूप में और अधिक तीव्र हो सकती है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  25 नवंबर के आसपास कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसका असर मौसम पर पड़ सकता है. विभाग के अनुसार, 24 से 28 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. 24 से 25 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी वर्षा हो सकती है. 24 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश व यनम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. पश्चिम भारत में भी तापमान में सामान्यतः स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है. देश के अन्य हिस्सों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना


24 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है. यातायात में इसका असर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, अगले 48 घंटे इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना

न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी झारखंड में

झारखंड में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. विभाग के अनुसार, इस बार झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola