Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, अगले 48 घंटे इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, photo PTI

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे साउथ अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला एरिया बन रहा है. 24 नवंबर को इसके साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे साउथ अंडमान सागर के ऊपर एक डिप्रेशन में बदलने की बहुत संभावना है. जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान देश के कुछ राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले 48 घंटों में डिप्रेशन के साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक तूफान में और तेजी से बदलने की संभावना है.

विज्ञापन

24 से 28 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार बहुत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 24 से 28 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की विज्ञप्ति को देखने के लिए यहां क्लिक करें

24 और 25 तारीख के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 तारीख के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश होने की बहुत संभावना है. जबकि 24 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, केरल और माहे में बहुत भारी बारिश होगी.

24 और 25 नवंबर को तमिलनाडु में बिजली के साथ तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 नवंबर को तमिलनाडु में बिजली के साथ तूफान की संभावना है. 24 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 5 दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola