Heavy Rain Warning: 16,17,18 और 19 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Nov 2025 5:21 PM
भारी बारिश की चेतावनी
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके प्रभाव से तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर 16 और 17 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 16 और 17 नवंबर को शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है.
तमिलनाडु और केरल एवं माहे में 16 से 19 नवंबर तक गरज के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में 17 और 18 को, 18 से 21 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; 16 और 17 को तमिलनाडु में अति भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 17 नवंबर को अति भारी बारिश की संभावना है.
16 से 19 नवंबर तक बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16-19 तारीख के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में 16-19 तारीख को तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है. 16-19 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










