Heavy Rain Warning: मानसून अलर्ट! 12-13-14-15-16-17 जुलाई तक तांडव, बहुत भारी बारिश, IMD की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून का तांडव जारी है. भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य भारत समेत कई और इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से लेकर दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: पूरे देश में मानसून की झमाझम हो रही है. उत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य भारत समेत देश के अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर है. कई इलाकों में अति भारी बारिश परेशानी का भी सबब बनी हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के कई इलाकों में 11 से 17 दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भी आगामी दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy rain warning

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 11 से 17 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

आईएमडी का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 11 से 17 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 से 15 जुलाई के दौरान कोंकण-गोवा के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 17 जुलाई तक गुजरात में जोरदार बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भी मानसून की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज और बिजली भी चमकने की संभावना है.

Heavy rain warning
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola