Aaj ka Mausam : चक्रवाती तूफान की वजह से 31 अक्टूबर तक होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Oct 2025 7:22 AM

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : आंध्र प्रदेश के तट से मंगलवार आधी रात गुजरे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब भी कई राज्यों में नजर आ रहा है. 31 अक्टूबर तक कुछ राज्यों में इस तूफान का असर नजर आ सकता है. जानें मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर क्या दी गई चेतावनी.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर होकर गहरे दबाव वाला क्षेत्र में बदलने के बीच ओडिशा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम के पूर्वानुमान में, आईएमडी ने दक्षिणी ओडिशा के पांच जिलों – मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, कालाहांडी और नबरंगपुर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. यहां भारी बारिश का अनुमान है.

झारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 30 अक्टूबर को झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात मोंथा काठी नाला क्षेत्र के आसपास सक्रिय है और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा.

तूफान मोंथा का असर पूरे बिहार में

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा का असर पूरे बिहार में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पटना, गया और भागलपुर में बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो चुकी है. विभाग के अनुसार, यह बारिश 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें : झारखंड में मोंथा का प्रकोप, आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के असर से बुधवार को तेलंगाना के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. आईएमडी ने 30 अक्टूबर तक महबूबाबाद, वारंगल और हनुमकोंडा जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश

चक्रवात ‘मोंथा’ के धीरे-धीरे कमजोर होने के कारण शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि जैसे ही चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और दबाव क्षेत्र में कमजोर हो जाएगा, दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार तक बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्धमान एवं पुरुलिया जिलों में भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर) होने की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola