ePaper

Heavy Rain Warning: 28 जुलाई से 3 अगस्त तक भयंकर बारिश, इन राज्यों में आईएमडी का हाई अलर्ट

Updated at : 28 Jul 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain warning: 28 जुलाई से 3 अगस्त तक देश के कई इलाकों में भयंकर बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पूर्व, पूर्वोत्तर, उत्तर भारत, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में मानसून का रौद्र रूप दिख सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव के कारण कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक आज (28 जुलाई) को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Heavy rain warning

1 से लेकर 3 अगस्त के दौरान भी पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बरसात की संभावना है. 29 से 31 जुलाई के दौरान पश्चिम हिमालयी में क्षेत्र में जोरदार बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

28, 29,30 और 31 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 29-31 जुलाई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

Heavy rain warning

28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 28 से 30 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain warning

28 से 30 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 28 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कई जगहों पर बहुत भारी बरसात हो सकती है.

Heavy rain warning

अगस्त महीने के पहले सप्ताह से ही कई इलाकों में जोरदार बारिश होगी. 1 से 3 अगस्त के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

Heavy rain warning

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर 1 से 3 अगस्त के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain warning

28 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर गरज, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है.

Heavy rain warning

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola