ePaper

Heavy Rain Warning: 72 घंटे भयंकर बारिश की चेतावनी, मौसम का रौद्र रूप, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

Updated at : 09 Sep 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी एक्टिव है. मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 और 10 सितंबर को भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में कुछ स्थानों पर 12 से 15 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 9 और 10 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 12 से 15 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. पूर्वी भारत और प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारी वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान पर बना दबाव दक्षिण पाकिस्तान से होते हुए दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट निम्न-दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की बहुत संभावना है. इसके बाद, इसके उत्तर-पूर्व अरब सागर में उभरने और अगले 24 घंटों के दौरान लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.

9 से 11 अगस्त असम-मेघालय में भारी बारिश की संभावना

9 और 11 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. 9 और 11 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 12-15 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

9 और 10 सितंबर को पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

9 और 10 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 9 से 13 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, 9 से 11 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 9 से 14 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 9 से 12 सितंबर के दौरान बिहार, 10 से 12 सितंबर के दौरान ओडिशा, 11 से 13 सितंबर के दौरान विदर्भ, 9 और 10 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 11 सितंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

11 से 15 सितंबर तक जम्मू कश्मीर उत्तराखंड में भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक 11, 12 और 15 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 12 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 13 को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, 12 से 14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. 12 से 15 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, 12 और 13 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हो सकती है.

9 से 11 तारीख तक दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 9 और 10 तारीख को केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 9 से 13 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 9 से 14 सितंबर के दौरान तेलंगाना, 10 से 15 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Also Read: Heavy Rain Alert: अति भारी बारिश की चेतावनी, 9 से 14 सितंबर तक गरज-चमक के साथ छींटे, IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola