Heavy Rain Alert: 9 से 14 सितंबर तक गरज-चमक के साथ छींटे, अति भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert: कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. पूर्वी, उत्तरी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में इस सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक राजस्थान और कच्छ पर बने गहरे दबाव के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में अति भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी हो सकती है.

12 से 14 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 11 और 12 सितंबर को नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं 11 और 12 सितंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 9 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कई जगहों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 9 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11 और 12 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है.

14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. 10, 11 और 13 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

11 13 सितंबर को विदर्भ, 8 से 14 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है. 10 और 11 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का गतिविधियां जारी रहेंगी.

13 सितंबर तक बिहार, 10 से 13 सितंबर के दौरान ओडिशा, 8 से 10 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 11 और 12 सितंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




