Heavy Rain Warning: लो प्रेशर का कहर, 14-19 अगस्त तक मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Aug 2025 3:55 PM
भारी बारिश का दौर
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिससे कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. आईएमडी के अनुसार 14 से 17 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 14-17 अगस्त के दौरान कर्नाटक में भी भारी वर्षा होने की संभावना है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, जम्मू में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 14 से 19 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना; 14 और 17-19 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 14 और 15 अगस्त को बिहार; 14-17 अगस्त के दौरान ओडिशा; 15 और 16 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. जबकि 14 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा; 14, 17, 18 अगस्त को विदर्भ; 14-17 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
झारखंड में 19 अगस्त तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 19 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है. 17 अगस्त तक मौसम विभाग ने एलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात का अनुमान है. इस दौरान 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
पूर्वोत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम, कुछ राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 14-16 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. वहीं 14-17 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 4 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
कर्नाटक और तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश
14 अगस्त को तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 14-19 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 14-17 अगस्त के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक; 14 तारीख को रायलसीमा; 14-19 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 14-15 अगस्त के दौरान केरल, 14 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम; 15-17 अगस्त के दौरान तेलंगाना; 18 और 19 अगस्त को तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










