Heavy Rain And Cold wave Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना, 5, 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
cold winter

ठंड और कोहरे के बीच सड़क पर सैर करती महिलाएं, फोटो PTI

Heavy Rain And Cold wave Alert: मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 दिसंबर को तमिलनाडु और रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले तीन से चार दिन झारखंड सहित कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Heavy Rain And Cold wave Alert: आईएमडी के अनुसार 04 और 05 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 04 दिसंबर को केरल और माहे, लक्षद्वीप और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

5 से 7 दिसंबर तक झारखंड सहित इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर; 6-7 दिसंबर के दौरान झारखंड में शीतलहर चलने की संभावना है.

5 से 9 दिसंबर के दौरान असम सहित कुछ राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 05-09 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में, 05-07 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 05 और 06 दिसंबर को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बिहार का सबौर रहा सबसे ठंडा, इन आठ जिलों में 10 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, अगले 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola