Heavy Rain Alert: 4 से 9 जुलाई तक गरज के साथ पड़ेंगे छींटे, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के घाटों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: पूरे देश में मानसून मेहरबान है. देश के अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ दिनों तक पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग ने अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और पश्चिमी तट पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों तक बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 9 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसी दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई और राज्यों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक 3 से 9 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

3 से 6 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 5 से 8 जुलाई के दौरान पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 4 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान 5 और 8 जुलाई के दौरान जम्मू में और 5 से 7 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola