Heavy Rain: उत्तराखंड में अगले 3 घंटे में भयंकर बारिश, हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही
Chandigarh-Manali National Highway blocked
Heavy Rain: देश के कई राज्यों में मानसून ने भारी तबाही मचाई है. खास कर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड को लेकर चेतावनी जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि राज्य के कई इलाकों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश हो सकती है.
Heavy Rain: आईएमडी, उत्तराखंड ने बताया, अगले 3 घंटों में अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथोरागढ़, रुद्र प्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तर काशी में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
हिमाचल में अचानक बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. यहां 396 सड़कें बाधित हैं, अनेक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वाहन बह गए हैं और शिमला की कई पंचायतों से संपर्क टूट गया है. बुधवार रात से कंडाघाट में 100 मिमी, जत्तन बैराज में 87 मिमी, ऊना में 85.4 मिमी, सोलन में 81.4 मिमी, ओलिंडा में 76 मिमी, शिलारू में 73 मिमी, शिमला में 69 मिमी, कुफरी में 66 मिमी, जुब्बरहट्टी में 65.2 मिमी, कसौली में 62 मिमी, कोठी में 61.2, मुराई देवी में 51.8 और धर्मपुर में 50.2 मिमी बारिश हुई है.
20 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी
स्थानीय मौसम कार्यालय ने 20 अगस्त तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. बुधवार शाम को शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिलों में कई स्थानों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ आने की घटनाएं हुईं. बुधवार रात को कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में श्रीखंड पहाड़ी पर, बंजार उपमंडल में तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी पर तथा शिमला के रामपुर क्षेत्र में नंती में बादल फटने की घटना हुई.
कई सड़कें बंद, 178 जलापूर्ति योजनाएं बाधित
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 (औट-सैंज मार्ग) सहित कुल 396 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं. इनमें से 173 सड़कें मंडी जिले में और 71 कुल्लू जिले में हैं. इसमें कहा गया है कि राज्य में 1,593 बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर और 178 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं. अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को हिमाचल प्रदेश में मानसून आने से लेकर 13 अगस्त तक राज्य को 2,031 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बारिश से जुड़ी घटनाओं में 126 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लापता हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 63 अचानक बाढ़ की घटनाएं, 31 बादल फटने की घटनाएं और 57 बड़े भूस्खलन हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Cloudburst In Kishtwar Video: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 12 लोगों की मौत, एक्शन में गृह मंत्री शाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










