Heavy Rain And Cold Wave Alert: 10 से 14 दिसंबर तक भारी बारिश, ठंड, घना कोहरा और आंधी-तूफान की संभावना

Updated:
विज्ञापन
cold winter

ठंड और घना कोहरा, फोटो PTI

Heavy Rain And Cold wave Alert: मौसम विभाग के अनुसार देश भर में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. तो कुछ राज्यों में 13 दिसंबर तक भारी बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain And Cold wave Alert: मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 दिसंबर के दौरान मध्य-पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. जबकि 10 दिसंबर से पश्चिम भारत से सटे उत्तर -पश्चिमी क्षेत्रों में शीतलहर शुरू होकर 12 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी.

13 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 दिसंबर के दौरान असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में; 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

13 दिसंबर से यहां होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है.

आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 09 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तूफान, बिजली और भारी बारिश होने की संभावना है.

14 दिसंबर तक आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है और 13 और 14 दिसंबर को तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) की गति के साथ गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने की संभावना है.

12 दिसंबर तक इन राज्यों में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 10-12 दिसंबर के दौरान पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र , उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर, 10 को विदर्भ में, 11 और 12 दिसंबर को हरियाणा और मराठवाडा में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.

13 दिसंबर तक इन इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में, 10 और 11 को ओडिशा में, 10-13 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 10-14 दिसंबर के दौरान असम और मणिपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola