Heavy Rain Alert Punjab: भारी बारिश के कारण 3 सितंबर तक स्कूल बंद, पंजाब के कई इलाकों में बाढ़
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Aug 2025 7:22 PM
Heavy Rain and Flood in Punjab: पंजाब में बारिश-बाढ़ के कारण स्कूल बंद
Heavy Rain Alert Punjab: पंजाब भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं. राज्य सरकार ने बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 3 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों और बरसाती नदियों में उफान के कारण बाढ़ का पानी पंजाब की तरफ जा रहा है. राज्य के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में हैं.
Heavy Rain Alert Punjab: पंजाब में बाढ़ के कारण सभी विद्यालयों में तीन सितंबर तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. सरकार के अधिकारियों ने रविवार को इसकी घोषणा की है. इससे पहले राज्य सरकार ने 27 से 30 अगस्त तक सभी विद्यालयों में छुट्टियां घोषित की थीं. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त,मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों के लिए तीन सितंबर 2025 तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.” बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा “अभिभावकों और छात्रों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन करें.”
पंजाब बाढ़ से हलकान
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ छोटी बरसाती नदियों में उफान आया हुआ है. इसका पानी बहकर पंजाब पहुंच रहा है. बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिले शामिल हैं.
पंजाब में जारी है बारिश का दौर
पंजाब के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. रविवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा मंगलवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान अमृतसर में 60.9 मिलीमीटर, लुधियाना में 30.4 मिलीमीटर, बठिंडा में 62 मिलीमीटर, फरीदकोट में 48.8 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 9.6 मिलीमीटर, फाजिल्का में 16.5 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 46 मिलीमीटर, मानसा में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित जिले
पंजाब के कई इलाके भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं. पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों की ओर से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है.
Also Read
Viral Video: ‘माइकल जैक्सन’ की तरह ब्रेक डांस करने लगा पेड़, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Viral Video: हेलमेट पहन बकरे से भिड़ गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो, नहीं रोक पाएंगे हंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










