Heavy Rain Alert: 23,24,25,26,27,28 जुलाई को इन राज्यों में बहुत भारी बारिश, आईएमडी का हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का पूर्वानुमान है कि अगले पांच से छह दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) का दौर जारी रह सकता है.मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 जुलाई के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है 23 से लेकर 28 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी ने केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक 23 से 28 जुलाई के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक 23 से 28 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र क��� घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

26 जुलाई को मराठवाड़ा में भारी वर्षा हो सकती है. 26 से 28 जुलाई के दौरान गुजरात राज्य में भी भारी वर्षा की संभावना है.

23 से 28 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.

24 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 24 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि 26 से 28 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और 23 से 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.

23, 27 और 28 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तर प्रदेश, 27 और 28 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 23 से 28 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










