ePaper

Heavy Rain Alert: अगले 96 घंटे तक मानसून का तांडव, इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी

Updated at : 11 Jul 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने आगामी दिनों में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में आने वाले समय में बारिश की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, बिहार, झारखंड समेत कई और इलाकों में अगले 96 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मानसून का तांडव जारी है. भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य भारत समेत कई और इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले कुछ दिनों से जोरदार बारिश के आसार हैं.

भारी वर्षा की चेतावना (Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि बीते 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, बिहार, झारखंड और असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी 96 घंटे में कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक

  • पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.
  • बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश (Weather Updates)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 11 से 17 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं 14 से 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, 11 से 15 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11 जुलाई को दक्षिण हरियाणा, 12 और 15 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 12 से 16 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में भारी बरसात (IMD Rain Alert)

आईएमडी के मुताबिक 11 से 17 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 11 से 14 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़. 11 से 15 जुलाई के दौरान झारखंड, 13 से 16 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 14 जुलाई को गंगीय पश्चिम बंगाल, 11 से 16 जुलाई के दौरान ओडिशा, 11, 15 और 16 जुलाई को बिहार, 11 से 14 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.

पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश (Rain Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 12 से 17 जुलाई के दौरान गुजरात में जोरदार बारिश हो सकती है. 11, 13 और 14 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और 13 जुलाई को सौराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम (Weather Forecast)

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 12 से 17 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 13 से 15 जुलाई के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में, 14 से 17 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola