Heavy Rain Alert: 17 जुलाई तक इन राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून का असर तेज़ी से दिख रहा है और कई राज्यों में झमाझम बारिश जारी है. दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. 17 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
Heavy Rain Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने आज से देशभर में कई इलाकों में बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड और बादल फटने की चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. आज सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है. इसके बाद मौसम साफ रहेगा लेकिन 25–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मानसून के सक्रिय रहने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी.
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं. यह बारिश किसानों के लिए राहतभरी हो सकती है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.
किन राज्यों में और कहां हो सकती है बारिश?
- पंजाब, हरियाणा, झारखंड, उत्तर राजस्थान: हल्की से मध्यम बारिश
- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल: मध्यम बारिश की संभावना
- पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश: भारी से बहुत भारी बारिश
- पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, गुजरात, असम और मेघालय: अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी
पहाड़ी राज्यों में फिर से खतरे की घंटी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते दि���ों मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. अब मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










