ePaper

Heavy Rain Alert: 72 घंटों तक बारिश का तांडव, 14 से 17 जुलाई तक आफत की बरसात, आंधी-तूफान का अलर्ट

Updated at : 14 Jul 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: 13 से 15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और 14 और 15 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक इन इलाकों में 21 सेमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का तांडव जारी रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने अपडेट में पूर्वानुमान जाहिर किया है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा गुजरात, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक असम-मेघालय, तटीय कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

कई राज्यों में भारी बारिश का चेतावनी (Heavy Rain Warning)

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 से 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 14 से 19 जुलाई के दौरान उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत अत्यधिक भारी बारिश की संभावना

14 से 17 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में छिटपुट से लेकर भारी बारिश जारी रह सकती है. 17 से 19 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, 14 से 16 जुलाई के दौरान झारखंड, 14 जुलाई को ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान इन राज्यों के कई इलाकों पर गरज और बिजली कड़कने की संभावना है.

पश्चिम भारत भारी वर्षा की चेतावनी (Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग ने 14 जुलाई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं 14 से 16 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम (Weather Forecast)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 14 से 19 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 15 जुलाई को मेघालय में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 14 से 19 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बरसात की संभावना है. 15 से 19 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola