ePaper

Heavy Rain Alert: 7 से 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 07 Jul 2025 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: आईएमडी का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 7 से 13 जुलाई तक देश के अधिकांश राज्यों में बारिश और कई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि इस दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. उत्तर पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मानसून पूरे जोर पर है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है.

Heavy rain alert

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अत्यधिक बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई है. लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस रहा है.उत्तर भारत में भी यही हाल है. पंजाब, यूपी, ओडिशा, राजस्थान समेत कई और राज्यों में बारिश का रौद्र रूप दिख रहा है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के अधिकांश हिस्सों में इस पूरे सप्ताह बारिश का कोहराम रहेगा. 7 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत समेत कई और इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 7 से लेकर 13 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक इस दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक 7 से 13 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. 8 जुलाई तक झारखंड, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के इलाके, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कई क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात क्षेत्र में पूरे सप्ताह भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों मे गरज के साथ तूफान, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Heavy rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola