ePaper

Heavy Rain Alert: 20 से 26 जुलाई तक 15 से ज्यादा राज्यों में आफत की बरसात, IMD का हाई अलर्ट

Updated at : 20 Jul 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में आने वाले 6 से 7 दिनों तक जोरदार बारिश के आसार है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 से ज्यादा राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 26 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 20 से 24 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा और 23 जुलाई से तटीय ओडिशा में लगातार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. देश भर 15 से ज्यादा राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देश भर में अगले सात दिनों तक कहां-कहां भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Warning)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में, 21 से 23 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है.
  • 21 से 24 जुलाई के दौरान पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश, 20 और 21 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 26 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 20 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान, 22 और 26 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और 21 और 22 जुलाई को हरियाणा में बहुत तेज बारिश हो सकती है.
  • अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain Alert)

  • IMD के मुताबिक 20 से 26 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 20 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में और 21 जुलाई को मराठवाड़ा में भारी बरसात होने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश (Very Heavy Rain Alert)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 20 जुलाई को छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 23 से 25 जुलाई के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 20 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 20-22 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 20-25 जुलाई के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है.
  • 23 से 26 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, 20 से 26 जुलाई के दौरान ओडिशा, 20 और 21 जुलाई को बिहार में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश (Weather Updates)

  • अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • 20 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 20 से 26 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में, 20 से 22 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 25 से 26 जुलाई को नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम (Weather Forecast)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 26 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 20 से 22 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, 20 से 24 जुलाई को तेलंगाना; 20 जुलाई को लक्षद्वीप, 20 और 21 जुलाई को रायलसीमा, 20 से 26 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 20-24 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola