Heavy Rain Alert: 7 दिनों तक भारी बारिश की वॉर्निंग, मौसम विभाग का अलर्ट

Published by :Pritish Sahay
Published at :03 Jul 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है. राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज देखने को मिल सकती है. एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान विभाग ने जाहिर किया है. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह राजस्थान के कई इलाको में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने कई इलाकों में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Heavy rain alert

विभाग के बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर इस पूरे सप्ताह जारी रह सकता है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज देखने को मिल सकती है, एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह राजस्थान के कई इलाको में बारिश हो सकती है. बीते 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में सबसे अधिक 320 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

Heavy rain alert

लगातार और भारी बारिश से कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है. विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई. कई जगह भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई.

Heavy rain alert

मौसम विभाग ने बताया कि भीलवाड़ा में 20 सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 16 सेंटीमीटर, अजमेर के जावरा में 13 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के अरनोद में 12 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के घाटोल में 10 सेंटीमीटर, कोटा में सात सेंटीमीटर बारिश हुई.

Heavy rain alert

इसके अलावा डूंगरपुर, झालावाड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिले में कई जगह पांच सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई. लगातार भारी बारिश से पूर्वी राजस्थान में कई जगह शहरों-कस्बों में निचले स्थानों पर जलभराव देखने को मिला जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच से छह दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत भारी स्तर की बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

Heavy rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola