Heavy Rain Alert : अगले 7 दिन होगी भारी बारिश, गिरेगी बिजली, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast Next 7 Days

Weather Forecast Next 7 Days

Heavy Rain Alert : पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं होने वाला है. मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है, जबकि अगले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 2 जून को अरुणाचल प्रदेश में, 2 से 3 जून के बीच असम और मेघालय में, 2 जून को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 2 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में 2 से 4 जून के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में 2 जून को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है.

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 2 से 5 जून तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के आसार है. इस राज्यों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में 2 और 3 जून को, हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 जून को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 जून को और पूर्वी राजस्थान में 2 और 3 जून को 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी की संभावना है.

उत्तराखंड में 2 से 4 जून के बीच और पंजाब, हरियाणा में 3 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 2 से 4 जून के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola