Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, बर्फबारी के साथ ओला गिरने और बिजली कड़कने की संभावना, अलर्ट जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jan 2026 4:58 PM
बारिश, बर्फबारी के साथ ओला गिरने और बिजली कड़कने की संभावना
Heavy Rain Alert: एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसी दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.
खास बातें
- 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
- 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से भारी बारिश हो सकती है.
- पंजाब में भी 23 जनवरी को हल्की से तेज बारिश के आसार बने हुए हैं.
Heavy Rain Alert: उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज और कल (22 और 23 जनवरी) को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.
तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश की चेतावनी
- मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 जनवरी को पंजाब में ओला गिरने, बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
- 23 जनवरी को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश की संभावना है.
- 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में बारिश हो सकती है.
- 22 जनवरी को पूर्वी राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
- 22 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
कितना रहेगा न्यूनतम तापमान?
- मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
- अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
- अगले 2 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है.
- अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी
22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है. इसके अलावा 24 से 26 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










