Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे इन राज्यों में भयंकर बारिश, गरज-चमक के साथ होगी बरसात, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे के अंदर भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक आज यानी 30 जुलाई से लेकर अगस्त महीने के पहल सप्ताह तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव के चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात समेत कई और इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, झारखंड, कोंकण और गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है.

पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में 30-31 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

1 अगस्त से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

दक्षिणी प्रायद्वीप में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान और मध्य भारत में 1 अगस्त से बारिश गतिविधियों में कमी आने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










