ePaper

Heavy Rain: 1,2,3,4,5,6 अगस्त बारिश का तांडव, मानसून की तीव्र बारिश, इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट

Updated at : 01 Aug 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain

Heavy Rain

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के अलग-अलग राज्यों में 1 अगस्त से लेकर 6-7 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: अगस्त महीने में भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 अगस्त को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं मध्य और दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का दौर

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक देश के अलग-अलग राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्व और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी. आईएमडी के मुताबिक 1 अगस्त से लेकर 6-7 अगस्त तक भारी कई इलाकों में मानसून की तीव्र बारिश हो सकती है.

राजस्थान- यूपी-हरियाणा समेत पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 अगस्त से लेकर 6-7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. 3 और 4 अगस्त को पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारि हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.

असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश

आईएमडी के मुताबिक 2 अगस्त को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. 1 अगस्त से लेकर 6 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ इलाको में बहुत भरी बारिश भी हो सकती है.  

बिहार-झारखंड समेत पूर्व और मध्य भारत में अत्यधिक भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 1 से लेकर 7 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड,  बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. 2 से 4
अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और  2 और 3 अगस्त को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola