मणिपुर में पावर स्टेशन से कैसे हुआ फ्यूल लीक? नदी के पानी में फैला तेल, इलाके में दहशत

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

मणिपुर में एक बिजली स्टेशन से भारी ईंधन के रिसाव के बाद इलाके में दहशत फैल गया है. सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. जानें पूरा अपडेट यहां

विज्ञापन

मणिपुर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. पहला हिंसा की वजह, वहीं दूसरा राहुल गांधी की यात्रा को लेकर…इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, मणिपुर सरकार की ओर से लीमाखोंग पावर स्टेशन से बड़ी मात्रा में ईंधन के रिसाव (फ्यूल लीक) की सूचना मिलने के बाद सभी संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इससे पहले खबर आई कि इंफाल घाटी में एक बिजली केंद्र से बड़ी मात्रा में ईंधन रिसकर इसके पास बहने वाली जलधाराओं में मिल गया.

तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश

इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी और बताया कि यह घटना बुधवार रात कांगपोकपी जिले के लेइमाखोंग बिजली केन्द्र पर हुई. रिसाव से कांटो सबल और सेकमाई जैसे गांवों से गुजरने वाली जलधाराएं पर प्रभाव पड़ा है. ये जलधाराएं इंफाल नदी में जाकर मिलती हैं जो इस क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने संबंधित विभागों को तंत्र, श्रमशक्ति और विशेषज्ञों के रूप में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करने का आदेश दिया है. पर्यावरणीय आपदा को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मणिपुर सरकार ने दी सशर्त अनुमति, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

प्रभावित जलधाराओं का प्रवाह मैदानों की ओर मोड़ने का प्रयास

मामले को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि प्रभावित जलधाराओं का प्रवाह मैदानों की ओर मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए भारी तंत्र तैनात किया गया है. अभी यह पता नहीं चल सका है कि किसी शरारती तत्व ने घटना को अंजाम दिया है या यह सिर्फ एक दुर्घटना है. मामले पर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है, उनका कहना है कि इन जलाधारओं में बहने वाले पानी का उपयोग वह घर में होने वाले काम-काज में करते हैं. ईंधन के रिसाव से न केवल जलीय जीवन पर बल्कि इस पर निर्भर रहने वाले लोगों पर भी बड़ा खतरा पैदा हो चुका है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: मणिपुर में फिर 3 लोगों की हत्या, घाटी के जिलों में लगाया गया कर्फ्यू, बढ़ा तनाव

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola