अब गर्मी का प्रकोप! बिहार से लेकर बंगाल तक उमस, झारखंड समेत इन राज्यों में लू की चेतावनी

कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, फोटो- पीटीआई
Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में अब भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. यूपी-दिल्ली, राजस्थान, झारखंड के कई इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है.
अधिकतम तापमान में होगा इजाफा
- 14 से 19 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
- 16 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. ॉ
- विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
- 16 अप्रैल तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
- 15 अप्रैल तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
- 17 अप्रैल तक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया हीट वेव अलर्ट
14 अप्रैल को सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है. इसके बाद महाराष्ट्र में 15 और 16 अप्रैल को भी हीट वेव की स्थिति बन सकती है. मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल के दौरान तेज गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई गई है. विदर्भ और आंतरिक ओडिशा में 15 से 18 अप्रैल, छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल, मराठवाड़ा में 16 और 17 अप्रैल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 15 से 17 अप्रैल के बीच लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है. झारखंड में भी 17 और 18 अप्रैल को हीट वेव की संभावना है
इन राज्यों में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना
बिहार और सौराष्ट्र-कच्छ के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 से 19 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. कोंकण और गोवा में 14 से 16 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 17 अप्रैल और मराठवाड़ा में 14 और 15 अप्रैल को ऐसी स्थिति रहने की संभावना है. तटीय ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भी अलग-अलग तिथियों के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं.
Also Read: 14, 15, 16, 17, 18 और 19 अप्रैल तक जमकर बरसेंगे बदरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




