Haryana Election 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप बाजवा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Updated:
विज्ञापन
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

Haryana Election 2024: कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने तीनों लोगों की टीम को नियुक्त किया है.

विज्ञापन

Haryana Election 2024: कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया.

खरगे ने तीनों नामों पर मुहर लगाई

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गहलोत, माकन और बाजवा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया.

हरियाणा में पांच अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी.

हरियाणा चुनाव के लिए 1561 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पांच अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1561 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. उन्होंने बताया कि इनमें विभिन्न दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. सीईओ ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में से भिवानी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार हैं, जबकि नांगल चौधरी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 9 उम्मीदवार हैं.

नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 12 सितंबर

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर थी. नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की जानी थी और 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं. अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में कुरुक्षेत्र के लाडवा से 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं. जींद जिले के जुलाना से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहलवान विनेश फोगाट और आम आदमी पार्टी (आप) की कविता दलाल तथा कमर्शियल पायलट एवं भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी के बीच कड़ी टक्कर है. उचाना कलां से 30 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं. यहां से जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं.

सांपला-किलोई से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जहां से कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, सिरसा जिले के ऐलनाबाद से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जहां से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं. सत्तारूढ़ भाजपा तीसरी बार, राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है, जबकि विपक्षी दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जजपा-आजाद समाज पार्टी और इनेलो-बसपा शामिल हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola