Haryana Election 2024: आज जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट, 50 से ज्यादा नामों पर मुहर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Sep 2024 4:10 PM

विज्ञापन

Haryana Election 2024

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी बुधवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. बीजेपी अपने पहली लिस्ट में 50 से ज्यादा उम्मीदवारों का नामों का ऐलान कर सकती है.

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है. तारीख के ऐलान के बाद राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जी जान से जुट गए हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने भी उम्मीदवारों पर जमकर मंथन किया है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. पार्टी ने मैराथन बैठकों के बाद पहली लिस्ट पर मुहर लगाई है. हालांकि पहली लिस्ट में किन्हें शामिल किया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है.

मंगलवार को हुई लंबी बैठक
बीजेपी हरियाणा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंगलवार को मैराथन बैठक की. बताया जा रहा है कि बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है. पहली लिस्ट में बीजेपी 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. हालांकि पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इससे पहले 29 अगस्त की बीजेपी की सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर गहन चर्चा की गई थी.

हरियाणा चुनाव की तारीख में किया गया है बदलाव
बता दें हरियाणा विधानसभा की तारीख में बदलाव किया गया है. बीते शुक्रवार (31 अगस्त) को चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया. अब हरियाणा में चुनाव एक अक्टूबर को न होकर 5 अक्टूबर को होगा. चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा में आगामी त्यौहार को देखते हुए यह फैसला किया गया है. हरियाणा चुनाव की तारीख बिश्नोई समुदाय के गुरु जम्बेश्वर का त्योहार आसोज अमावस्या के कारण बदली है. बीजेपी समेत कई दलों में चुनाव की तारीख बदलने का चुनाव आयोग से आग्रह किया था. हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

90 सीटों के लिए मतदान
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान होगा. वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी. बता दें, हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था. चुनाव के बाद बीजेपी और जेजेपी ने मिलकर राज्य में गठबंधन की सरकार बनाई थी. बीजेपी ने 2019 के चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थीं.ॉ

इसे भी पढ़ेः Vande Bharat Sleeper Train: फाइव स्टार होटल से कम नहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए खासियत, कितना लगेगा भाड़ा

Bihar Train Accident : नवगछिया स्टेशन रेल हादसा, बेपटरी हुई मालगाड़ी, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola