हरिद्वार में जहरीली फली खाने से 3 बच्चों की मौत, विषैले पौधे को नष्ट करने का चलाया जा रहा अभियान

बताया जा रहा है चार बच्चे खेलने के दौरान जंगल घुमने चले गये. जहां सभी ने जहरीली फली का सेवन कर लिया. फल खाने के साथ ही बच्चे को उल्टी होने लगी और देखते-देखते बेहोश हो गये. बच्चे जब घर नहीं लौटे, तो उन्हें ढूंढते हुए जंगल चले गये, जहां सभी बेहोश पाये गये.
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है जंगल में एक जहरीली फली खाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है. सभी बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई है. सभी बच्चे 3 से 6 साल के बीच के बताये जा रहे हैं.
खेलने के दौरान बच्चे चले गये जंगल और जहरीली फली का कर लिया सेवन
बताया जा रहा है चार बच्चे खेलने के दौरान जंगल घुमने चले गये. जहां सभी ने जहरीली फली का सेवन कर लिया. फल खाने के साथ ही बच्चे को उल्टी होने लगी और देखते-देखते बेहोश हो गये. बच्चे जब घर नहीं लौटे, तो उन्हें ढूंढते हुए जंगल चले गये, जहां सभी बेहोश पाये गये. आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की मौत इलाज के दौरान हो गयी. चारों बच्चों की पहचान साफिया, शीबू, वशीर और आशिफा के रूप में हुई है.
चौथे बच्चे की हालत बेहद खराब
बतायी जा रही है कि अस्पताल में भर्ती चौथे बच्चे की भी हालत खराब है. चारों बच्चों में आशिफा को हालत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि वशीर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था.
SP (क्राइम) रेखा यादव ने हादसे के बारे में दी जानकारी
हरिद्वार में जहरीली पानवाड़ फली खाने से 3 बच्चों की इलाज के दौरान मौत मामले में SP (क्राइम) रेखा यादव ने बताया, खानपुर वन क्षेत्र का मामला है जहां बच्चे खेलते-खेलते इस पानवाड़ में गिर गए और फली खा गए जिसके बाद इनकी तबियत खराब हो गई और इनको अस्पताल ले गए. उपचार के दौरान एक बालक की मृत्यु हो गई और 2 की मृत्यु शनिवार को हुई है.
जहरीले पौधे को नष्ट करने का चलाया जा रहा अभियान
तीन बच्चों की मौत होने के बाद पानवाड़ में विषैले पौधे को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है. SP (क्राइम) रेखा यादव ने बताया, हम झाड़ को कटवा रहे हैं जिससे आगे ऐसे मामले न आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










