Video: भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, 46 साल बाद संभल के मंदिर में हुई हनुमान जी की आरती

Updated:
विज्ञापन
Morning aarti being performed at the Hanuman Temple Sambhal

संभल में मिला हनुमान मंदिर

Video: उत्तर प्रदेश के संभल में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हनुमान मंदिर मिला. यह मंदिर 46 साल से बंद था. यहां रविवार को आरती की गई.

विज्ञापन

Video: उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार को जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हनुमान मंदिर मिला. हनुमान जी के सामने शिवलिंग भी मिला जिसकी सफाई की गई. रविवार सुबह मंदिर में आरती की गई. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि भक्त हाथ में थाली लेकर हनुमान जी की आरती कर रहे हैं.

मंदिर के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात

संभल में 14 दिसंबर को फिर से खोले गए मंदिर के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है. मंदिर परिसर की सफाई शनिवार को की गई. यहां बिजली की व्यवस्था की गई. सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए. नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को फिर से खोला गया है.

Read Also : Sambhal Temple Video : गये थे बिजली चोरों को पकड़ने, मिल गया 46 साल पुराना मंदिर, भगवान शिव आए नजर

46 साल से बंद पड़े मंदिर को खुलवाया गया

संभल सीओ अनुज कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा, ”हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि इलाके में एक मंदिर है जिसपर अतिक्रमण किया जा रहा है. जब हमने मौके का निरीक्षण किया तो हमें एक मंदिर नजर आया.” संभल डीएम-एसपी ने 46 साल से बंद पड़े भगवान शिव और हनुमान के मंदिर को खुलवाया है. मीडिया में चल रही खबर के अनुसार, अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान यह मंदिर दिखा जिसे बाद में साफ करवाया गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola