Hanuman Jayanti : हनुमान जयंती के जुलूस पर किया गया पथराव, गुना में जमकर बवाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Apr 2025 7:58 AM

विज्ञापन

Hanuman Jayanti in Guna

Hanuman Jayanti : मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पत्थरबाजी की गई. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल में किया.

विज्ञापन

Hanuman Jayanti : मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना से तनाव की स्थिति पैदा हो गई. जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से शुरू होकर रपटा होते हुए हाट रोड की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि जब जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामने पहुंचा, तभी एक पार्षद की किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई. उसी समय अचानक जुलूस पर किसी ओर से पत्थर फेंके गए. घटना के बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

शोभा यात्रा के दौरान पथराव

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जिसके बाद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कार्रवाई की. स्थानीय प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें हनुमान जयंती शोभा यात्रा के दौरान पथराव की सूचना मिली. कुछ समय के लिए शांति और व्यवस्था थोड़ी प्रभावित हुई.’’ इसमें कहा गया कि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में मस्जिद के पास स्थिति को नियंत्रित किया गया.

दो समूहों के बीच विवाद के कारण पथराव

स्थानीय प्रशासन की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इलाके में फिलहाल पूरी तरह शांति और व्यवस्था है. लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.’’ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी कि शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच विवाद के कारण पथराव हुआ.

यह भी पढ़ें : प्रशांत किशोर की रैली फ्लॉप? पप्पू यादव-राजद और BJP-JDU के दिग्गजों ने वीडियो दिखाकर घेरा

चक्काजाम करने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के  अनुसार, जुलूस के साथ वाले लोगों ने हनुमान चौराहे पर आकर चक्काजाम शुरू कर दिया. हालांकि, प्रशासन ने उन्हें वहां से हटाया. कलेक्टर-एसपी की गाड़ी रोकने की भी कोशिश की गई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola