उत्तराखंड : हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, लगा कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Feb 2024 7:49 AM
Haldwani
स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए. ये बैरिकेड तोड़ते और विध्वंस की कार्रवाई में लगे पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते नजर आए. जानें क्या हुआ उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिसके बाद भड़क गई हिंसा
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ. जानकारी के अनुसार नगर निगम अवैध रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करने पहुंचा था जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गये. इसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगाने का काम किया गया है. हालात ऐसे हैं कि दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किये गये हैं. इस हिंसा में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. इस हिंसा के बाद नैनीताल की डीएम वंदना सिंह हरकत में आईं और हल्द्वानी में तत्काल कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ विकासखंड के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रखने के आदेश जारी किया. रात 9 बजे के बाद शहर की इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है.

बवाल बढ़ने पर की गई फायरिंग
पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, घटना में 60 लोग घायल हुए हैं जिनमें हल्द्वानी के एसडीएम (अनुमंडलाधिकारी) भी शामिल हैं. शहर के बनभूलपुरा इलाके में हिंसा के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए लगभग 60 लोगों में से ज्यादातर पुलिसकर्मी और नगरपालिका कर्मचारी हैं. ये एक स्थानीय मदरसे पर कार्रवाई करने और इसे गिराने गये थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बवाल बढ़ने पर फायरिंग की गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. छतों और तंग गलियों से पत्थर चल रहे थे जिससे सैकड़ों लोग जख्मी हुए.

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिये अधिकारियों को निर्देश
हिंसा बढ़ने पर हल्द्वानी की सभी दुकानें बंद कर दी गईं. कर्फ्यू लगने के बाद शहर और आसपास क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूल भी बंद कर दिया गया. इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी देहरादून में हाई लेवल मीटिंग बुलाई. उन्होंने अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे एवं मस्जिद को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया. जब ये कार्रवाई की जा रही थी उस वक्त, मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गुस्साए स्थानीय निवासी कार्रवाई का विरोध किया जिसके बाद पूरा घटनाक्रम देखने को मिला.
#WATCH | Uttarakhand | Violence broke out in Banbhoolpura, Haldwani following an anti-encroachment drive today. DM Nainital has imposed curfew in Banbhoolpura and ordered a shoot-on-sight order for rioters. Details awaited. pic.twitter.com/Qykla7UO65
— ANI (@ANI) February 8, 2024
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










