Gurugram Bomb Blast: हरियाणा के गुरुग्राम में कॉटन बम धमाका, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Dec 2024 8:26 PM
Gurugram Bomb Blast
Gurugram Bomb Blast: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को दो कॉटन बम से हमला किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर पूछताछ कर रही है.
Gurugram Bomb Blast: गुरुग्राम पुलिस ने बताया आज तड़के गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित क्लबों के बाहर दो कॉटन बम फेंके गए. सचिन नाम के आरोपी को बम फेंकते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
दो और बम फेंकने वाला था आरोप, तभी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था और उसने 2 कॉटन बम फेंके थे. 2 और बम फेंकने वाला था, लेकिन इससे पहले कि वह और बम फेंक पाता, पुलिस ने आरोपी को बमों सहित गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: Arvind Kejriwal के ‘शीशमहल’ का VIDEO शेयर कर BJP ने बोला हमला, खूबसूरती 7 स्टार रिजॉर्ट से कम नहीं
बम धमाके में स्कूटी क्षतिग्रस्त
पुलिस आयुक्त आईपीएस विकास अरोड़ा ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया. उनके आदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस की बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. आरोपी के कब्जे से 02 जीवित कॉटन बम बरामद किए गए, जिन्हें बम निरोधक टीम द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया. धमाके में एक स्कूटी और एक बोर्ड को कुछ नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










