Gujarat Election 2022: ‘एक मोको केजरीवालने’, राघव चड्ढा ने रखा भाजपा और कांग्रेस के 62 साल का हिसाब

**EDS: SCREENGRAB FROM A VIDEO POSTED BY @AamAadmiParty** Dahod: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal speaks during a public meeting in Dahod. (PTI Photo)(PTI10_08_2022_000230B)
Gujarat Election 2022: गुजरात सह प्रभारी राघव चड्ढा ने मंगलवार को कांग्रेस और भाजपा पर जोरदार हमला किया और कहा कि दोनों पार्टियों ने प्रदेश में वर्षों शासन किया लेकिन यहां के लोगों को सुविधा नहीं दे पाये. भाजपा गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज है जबकि इससे पहले कांग्रेस ने यहां 35 साल शासन किया.
Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो चली है. इस बार प्रदेश के चुनावी मैदान पर कांग्रेस और भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी (आप) भी नजर आने वाली है. गुजरात के दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार आ चुके हैं और भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला कर चुके हैं. इन सबके बीच ‘आप’ के गुजरात सह प्रभारी राघव चड्ढा यहां जनता के बीच पैठ बनाने लिए डटे हुए हैं.
गुजरात सह प्रभारी राघव चड्ढा ने मंगलवार को कांग्रेस और भाजपा पर जोरदार हमला किया और कहा कि दोनों पार्टियों ने प्रदेश में वर्षों शासन किया लेकिन यहां के लोगों को सुविधा नहीं दे पाये. भाजपा गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज है जबकि इससे पहले कांग्रेस ने यहां 35 साल शासन किया. इन 62 साल में जनता को ये लोग मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सके.
Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं पीएम मोदी ? अरविंद केजरीवाल ने कहा
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि ‘एक मोको केजरीवालने’ यानी एक बार गुजरात के लोग केजरीवाल को देकर देखें. यहां के लोगों को शिकायत का मौका हमारी पार्टी नहीं देगी. जो 62 साल में नहीं हो सका वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे. यदि हम ऐसा नहीं कर सकें तो अगली बार हमारा साथ आप नहीं देना. राघव चड्ढा ने कहा कि इतने सालों में गुजरात को ये लोग मुफ्त बिजली नहीं दे पाये और ना ही स्वास्थ्य सेवा ही ठीक कर सके. इतने वर्षों में शिक्षा की व्यवस्था भी गुजरात में बदहाल है. दिल्ली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली की जनता को हर जरूरी सुविधा मुहैया करायी है. यही वजह है कि वहां की जनता केजरीवाल के साथ है.
તમે વર્ષો સુધી કોંગ્રેસ અને ત્યારબાદ ભાજપને મોકા આપ્યા છે.
શું તમારા જીવનધોરણમાં સુધારો આવ્યો?
શું તમને નિઃશુલ્ક વીજળી, આરોગ્ય કે સારી સરકારી શાળાઓ મળી?હવે એક મોકો કેજરીવાલજીને આપી જુઓ!! – @raghav_chadha pic.twitter.com/Zm86pYJNXk
— AAP Gujarat (@AAPGujarat) October 11, 2022
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि वह गुजरात के सभी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. पार्टी की ओर से अब तक उम्मीदवारों की चार सूची जारी की जा चुकी है. इन चारों सूची में जिनका भी नाम है वे अपने क्षेत्र के मतदातओं को लुभाने में लग चुके है. अरविंद केजरीवाल भी प्रदेश के लोगों से कई तरह के चुनावी वादे कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










