गुजरात: PM मोदी की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश, रैली स्थल पर उड़ता ड्रोन देख मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार

अहमदाबाद के बावला गांव में जब पीएम मोदी की रैली चल रही थी, ठीक उसी समय ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया. इसके बाद मौके पर मौजूद प्रशासन के बीच खलबली मच गई. पुलिस ने आनन फानन में ड्रोन उड़ा रहे लोगों की पहचान की और ड्रोन को जब्त किया.
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश को लेकर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है. दरअसल, पीएम मोदी गुरुवार को अहमदाबाद जिले के बावला गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे. रैली स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर रोक लगी थी, जिसके बाद भी कुछ लोगों को ड्रोन उड़ाते देखा गया. स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में तीन पर मामला दर्ज किया है.
Gujarat | Police arrests, registers case against 3 people-Nikul Rameshbhai Parmar, Rakesh Kalubhai Bharvad & Rajeshkumar Mangilal Prajapati- for recording video using a drone & violating 'no drone fly zone' during the visit of PM Modi at Bavla today: Ahmedabad Police pic.twitter.com/B5tRz49dh0
— ANI (@ANI) November 24, 2022
जिलाधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी की रैली में सुरक्षा कारणों से रैली स्थल के पास ड्रोनों की उड़ान पर रोक लगा रखी थी. जहां पुलिस ने रैली से पहले कुछ लोगों को रिमोट से संचालित ड्रोन का इस्तेमाल कर भीड़ की तस्वीर लेते हुए देखा गया. यहां तीन स्थानीय लोग निकुल रमेशभाई परमार, राकेश कालूभाई भारवाड़ और राजेशकुमार मांगीलाल प्रजापति अपने निजी मकसद से भीड़ की तस्वीरें खींच रहे थे, जिनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.
अहमदाबाद के बावला गांव में जब पीएम की रैली चल रही थी, ठीक उसी समय ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया. इसके बाद मौके पर मौजूद प्रशासन के बीच खलबली मच गई. पुलिस ने आनन फानन में ड्रोन उड़ा रहे लोगों की पहचान की और ड्रोन को जब्त किया गया. ड्रोन की जांच कर रही टीम ने बताया कि, ड्रोन के माध्यम से फिल्म बनाने का प्रयास किया जा रहा था. वहीं ड्रोन में किसी प्रकार के विस्फोट जैसा कोई वस्तु प्राप्त नहीं हुआ है न ही गिरफ्तार किए गए लोगों के बास से कोई सामान बरामद हुआ है.
जानकारी हो कि जब भी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की कहीं रैली या सभा का आयोजन किया जात है, तो स्थानीय प्रशासन के द्वारा वहां निषेधाज्ञा का पालन करना होता है. वहीं, रैली स्थाल के आसपास नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित की जाती है, जिसका सभी को पालन करना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




