गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, अल-कायदा से जुड़ी महिला गिरफ्तार

GUJARAT ATS ARREST SAMA PARVEEN
ATS: गुजरात एटीएस की टीम ने शमा परवीन को गिरफ्तार कर लिया है. इन पर आरोप है कि यह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथ से जुड़े भड़काऊ भाषण शेयर किया करती है. इसके साथ ही इन पर यह भी आरोप है कि इनका संपर्क आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े लोगों से है.
ATS: एटीएस: गुजरात एटीएस की टीम ने बेंगलुरु के हेब्बल इलाके के मन्नोरायनपाल्या में एक किराए के मकान से 30 वर्षीय शमा परवीन को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि वह लगातार आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े लोगों के संपर्क में थी. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथ से जुड़े पोस्ट और वीडियो शेयर करती थी.
जानकारी के मुताबिक एटीएस टीम सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही थी जो कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं. जांच के दौरान शमा की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं. जिसके बाद शमा को गिरफ्तार कर लिया गया. शमा मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और पिछले तीन साल से अपने छोटे भाई के साथ बेंगलुरु में रह रही थी.
सोशल मीडिया कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े कंटेंट शेयर किया करती थी शमा
बताया जा रहा है कि शमा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उकसावे वाले भाषण वाले वीडियो अपलोड किया करती थी. इसके साथ ही लोगों से भी इसका समर्थन करने की अपील करती थी. इसके अलावा शमा उन लोगों को भी फॉलो करती थी जिन्हें हाल ही में एटीएस ने अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया है.
अलकायदा से जुड़े चार व्यक्तियों को ATS ने दबोचा
शमा की गिरफ्तारी से पहले एटीएस की टीम ने अलकायदा से जुड़े चार व्यक्तियों को दबोचा था. इनमें मोहम्मद फैक, मोहम्मद फारदीन, सैयद सिफुल्लाह कुरैशी और जीशान अली शामिल हैं.
डीआईजी सुनील जोशी ने दी जानकारी
एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि 22 जुलाई को हमने अलकायदा से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जब उनसे पूछताछ की गई, तो पता चला कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘स्ट्रेंजर्स ऑफ द नेशन’ और ‘स्ट्रेंजर्स नेशन 2’ नाम के पेज से जुड़े थे. इन पेजों पर अलकायदा से जुड़े कंटेंट शेयर किए जाते थे. जांच में पता चला कि शमा परवीन नाम की एक महिला ये पेज चलाती थी, जिसे एटीएस की टीम ने अब गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वह कई पाकिस्तानी नंबरों से व्हाट्सएप पर बात किया करती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










